उत्तराखंड में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को वर्ष 2016 में हुए बहुचर्चित स्टिंग मामले में सीबीआई ने नोटिस भेजा है। आज शुक्रवार को टीम ने उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचकर नोटिस दिया है। विधायक ने नोटिस रिसीव खुद किया है। सीबीआई ने विधायक को चार जुलाई को वायस सैंपल के लिए कोर्ट में पेश होने के आदेश दिर हैं। सिर्फ एक नोटिस ही नहीं बल्कि स्टिंग मामले में वायस सैंपल लेने के लिए सीबीआई ने चार और नेताओं को नोटिस भेजा है जिनमें हरीश रावत, हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंग करने वाले और खानपुर विधायक उमेश कुमार शामिल हैं। इन चारों ही नेताओं के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति सीबीआई ने अदालत से ली थी।
प्रदेश विधायक और पूर्व सीएम को CBI का नोटिस जारी

