आईपीएल 2023 में आज से नॉकआउट राउंड की शुरुआत होने वाली है। आज बुधवार से होने वाले मैच में जो टीम हार पाएगी उसका सफर इस सीजन में खत्म हो जाएगा। इसकी शुरुआत लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर से होगी। आज बुधवार को चेन्नई के चेपक में होने वाले आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में लीग की सबसे सफल टीम मुंबई और लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली लखनऊ की टीमें खेलेंगी।
कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा पांच खिताब हासिल कर चुकी है। लेकिन इस सीजन में उसका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। एलिमिनेटर मुकाबले की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।लखनऊ पिछले साल भी एलिमिनेटर में हारकर लीग से बाहर हुआ था। इस सीजन में उसका प्रदर्शन मुंबई से अच्छा नहीं देखा गया है।

