हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे पूर्वमंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत अचानक बिगड़ी जहां पूर्व शिकायत के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाय गया। इससे पहले सत्येंद्र जैन ने 11 मई को एक पत्र के माध्यम से अधीक्षक से अधिक कैदियों के साथ रहने की थी। और अपने पत्र में अकेलेपन के कारण डिप्रेशन और अधिक सामाजिक संपर्क की आवश्यकता के लिए कहा था। इस चिट्ठी में लिखा था कि वो काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं, और मनोचिकित्सक ने उन्हें अकेला नहीं रहने के लिए कहा है।
सत्येंद्र जैन के चिट्ठी लिखने के बाद जेल संख्या-7 के सुपरिटेंडेंट ने उनके सेल में दो कैदियों को ट्रांसफर किया था। जैसे ही तिहाड़ जेल के प्रशासन को इसकी भनक लगी तो कैदियों को वापस भेज दिया गया। जेल नम्बर-7 के सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। जिसके बाद सुपरिटेंडेंट का तबादला भी हो गया था।

