पीएम मोदी का विदेश दौरा,चीन को जवाब देने की तैयारी 

चीन की हरकत देखते हुए अब भारत सरकार ने सख्ती दिखाते हुए रणनीति तैयार करनी शुरू की है। आगामी समय में पीएम मोदी का विदेश दौरा काफी अहमियत रखता है। खबर है कि पीएम मोदी आगामी 22 मई को हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के देश पापुआ न्यू गिनी का दौरा करने जाएंगे।  पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में इंडिया पैसेफिक आइलैंड कॉपरेशन समिट में हिस्सा लेंगे। दरअसल, भारत प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।  

हिंद महासागर क्षेत्र में हमेशा से भारत का प्रभाव रहा है लेकिन बीते कुछ सालों से चीन इस क्षेत्र में भारत के दबदबे को चुनौती दे रहा है। भारत ने भी चीन को सख्ती से जवाब देने की रणनीति बनाई है। भारत प्रशांत महासागर के 14 देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है। प्रशांत महासागर चीन को घेरने में बेहद अहम है। पापुआ न्यू गिनी में होने वाले समिट में प्रशांत महासागर के सभी 14 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।  नागरिकों को भारत आने पर वीजा नियमों में कई छूट देने की योजना है ताकि लोगों के लोगों से सहयोग को मजबूत हो पाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *