केदारनाथ /देहरादून : केदारनाथ धाम में रविवार से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी होने के बाद प्रशासन ने केदारनाथआने वाले श्रद्धालुओं से मौसम के सही होने पर ही यात्रा करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं को अपने साथ यात्रा हेतु सभी जरूरी सामान और दवाइयां लेकर चलने की सलाह दी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा है कि जिसमें हिमालयी धाम में बर्फबारी होती दिख रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने केदारनाथ आ रहे श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के आधार पर ही अपनी यात्रा करें और अपने साथ गरम कपड़े, छाता, जरूरी दवाइयां साथ लेकर चलें। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। पिछले महीने ही केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले थे और तब से ही दोनों धामों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है।
केदारनाथ यात्रा पर संकट,यात्रियों को रोका गया

