हैंडपंप पर खुलेआम नहाए पूर्व सीएम, वीडियो वायरल 

बीते दिन मंगलवार को इससे मिल के सामने वाहनों की लंबी कतार लग गई और दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो स्कूली बसें भी जाम में फंस गई। इससे स्कूली बच्चों को गर्मी और जाम से भारी परेशान हुए। जिस समय पूर्व मुंख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक व अन्य किसान चीनी मिल गेट पर मौजूद थे वहां तीन पदाशिकारी लड़ने लगे।उनकी मंच पर ही नोकझोंक हो गई। इससे एक बार को धरनास्थल पर गहमा गहमी की स्थिति बन गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।


हरीश रावत हैण्डपम्प पर नहाए –आज बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने हैंडपंप के पानी से खुलेआम स्नान किया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति हैंडपंप से पानी खींच रहा है जबकि हरीश रावत नहा रहे हैं। यही नहीं इसके बाद उन्होंने धरना स्थल पर बैनर के सामने ही पूजा अर्चना की। जिसमें हरीश रावत धार्मिक पुस्तक लिए हुए हैं और पाठ कर रहे हैं और उन्होंने मंत्रों का जाप भी किया। वहां योग भी किया और नाश्ता भी किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *