‘मन की बात’ के 100 एपिसोड,91 FM ट्रांसमीटर्स हुआ उद्घाटन 

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने वाले हैं। आज पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया है। जिसके माध्यम से 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को लाभ होगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों को  एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार हुआ है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरूआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है। पीएम ने कार्यकम में ये भी कहा कि “मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से और सामूहिक कर्तव्य शक्ति से जुड़ा रहा।इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं, बल्कि ऑनलाइन FM और पोडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *