सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी,बोले-यूपी में भयमुक्त माहौल 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में हैं जहां आज नगर निकाय चुनाव का दौरा सीएम योगी ने किया उन्होंने आज  सोमवार को सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित किया और फिर शामली के लिए वहां वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संगठन ने भी कार्यक्रम को लेकर ताकत झोंक दी है। 

जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।नगर निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपील करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर रैली को सम्बोधित किया। वह दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर राजकीय वायुयान से सरसावा के ग्राम सोराना में वायुसेना की हवाई पट्टी पर आए। 12 बजकर 11 मिनट पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ चले। सहारनपुर डॉ. लोकेश एम, डीआईजी अजय साहनी तथा एसपी देहात सागर जैन ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए स्वागत किया।सीएम योगी ने कहा कि माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए, आज यूपी में भयमुक्त है। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *