मेयर चुनाव से पहले ही अरविन्द केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है, दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने आज भाजपा का हाथ थामा है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। 26 अप्रैल को मेयर चुनाव होगा और भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशियों का एलान भी हुआ है। आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद पर एक बार फिर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल मैदान में किये जाएंगे। भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए शिखा राय और डिप्टी मेयर पद पर सोनी पांडे से लड़ेंगी।
आप पार्षद भाजपा में शामिल,केजरीवाल को झटका

