–
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गाँधी विदेशी यात्रा पर है जहां राहुल गांधी ने एक बार फिर से विवादित बयानबाजी की है जिसके चलते उन्होंने लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने भारत सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है।इसके आलावा राहुल गाँधी ने कहा कि मेरी जासूसी होती है और सर्कार इसकी जिम्मेदार है। कहा कि अफसरों ने उन्हें फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी। ये भी कहा कि भारत की सभी संस्थानें सरकार के कब्जे में हैं। मीडिया और न्यायालयों पर भी सरकार का नियंत्रण है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। राहुल ने इसके पहले भी लंदन, जर्मनी, अमेरिका समेत कई देशों से भारत सरकार के खिलाफ बयान दे चुके हैं। 2022 में भी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान राहुल ने भारत की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी। जिसके बाद यहां खूब विवाद हुआ था। राहुल ने सीधा आरोप लगाया है कि ‘भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर था, जिसके जरिए मेरी जासूसी होती थी। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है।
विदेश में राहुल ने भारत सरकार को घेरा,लगाया बड़ा आरोप

