रुड़की में दो परिवारों के बीच चले लाठी डंडे,कार्रवाई शुरू  

रुड़की में जमीनी रंजिश के चलते दो भाइयों में भारी विवाद दो भाइयों में विवाद हो गया। इतना विवाद बढ़ गया कि दोनों ही परिवारों के बीच लाठी-डंडे चल गए। पुरुषों के विवाद में महिलाएं भी कूद गईं और उनमें भी जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच कई लोगों को चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी दो भाइयों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच मारपीट हुई और दोनों परिवारों की महिलाएं और पुरुष दोनों के बीच लाठियां चल गई। मामला 13 फरवरी का बताया जा रहा है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जानकारी इकट्ठा की जा रही है।  अब इसपर करवाई होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *