मलारी इन और माउंट व्यू होटल तोड़ने की प्रक्रिया शुरू 

चमोली : जोशीमठ शहर में असुरक्षित भवनों की संख्या ज्यादा होती जा रही है। अब तक कुल 678 भवन चिह्नित हुए हैं। सीबीआरआई की टीम ने सोमवार को मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सर्वे हुआ था लेकिन बृहस्पतिवार को होटल माउंट व्यू  को तोड़ा जा रहा है। इन होटलों को अत्यधिक नुक्सान हुआ है।जिलाधिकारी हिमांश खुराना ने जोशीमठ आपदा अधिनियम 2005 की धारा 34 टी के तहत होटल मलारी इन व माउंट व्यू को आम जन मानस की सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल ध्वस्त किए जाने के निर्देश पारित होंगे। जोशीमठ में होटल को तोड़ने जाने की कार्रवाई शुरू गई है। 

जोशीमठ में बीते मंगलवार को ही होटल माउंट व्यू और मलारी इन को तोड़ा जाना था। लेकिन होटल स्वामियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आर्थिक मूल्यांकन नहीं किया गया, साथ ही नोटिस तक नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना कुछ और ही था। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा ने कहा कि ऊंचे भवनों को तोड़ने के लिए क्रेन की आवश्यकता है, जो वहां नहीं मिल पाई। इसलिए देहरादून से क्रेन भेजी गई ।असुरक्षित कुल 723 भवन चिन्हित हुए हैं। इनमें से 86 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित कर लाल निशान लगा दिए गए हैं। जल्द ही इन भवनों को ढहाने की कार्रवाई शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *