हरिद्वार: राज्य में बढ़ती बेरोज़गारी के खिलाफ ‘परिक्रमा’ करेंगे हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बेरोजगारी के सवाल को लेकर हरिद्वार के सिडकुल में परिक्रमा करेंगे। रावत ने सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में बताया कि वह राज्य में बढ़ती बेरोजगारी के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के इरादे से 17 अक्टूबर को 9 लोगों के साथ यह कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
उन्होंने लिखा है कि सिडकुल में खाली पड़े पदों पर स्थानीय नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए, साथ ही जो लोग पहले से कार्यरत हैं उनको भी उचित पारितोषिक नहीं मिल रहा है। हरीश रावत ने लिखा है कि वो 17 अक्टूबर को 10:00 बजे हरिद्वार से इस परिक्रमा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार सिडकुल उद्यमियों के साथ बात कर खाली पड़े पदों को भरने के लिए एमओयू साइन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *