देहरादून : अपर सचिव (गृह) रिद्दीम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम के आग्रह पर देहरादून में विदेश मंत्रालय की शाखा खोलने की अनुमति मिल गई है। क्योंकि प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आते है जिनमे विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जाती है। अब विदेश मंत्रालय की शाखा खुलने से ऐसे मामलों पर नकेल कसी जा सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्रालय से अप्रवासियों की सुरक्षा और सहयोग के लिए अन्य शहरों की तरह देहरादून में भी कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था।
सीएम के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने भी अनुमति दे दी है। इस बात की पुष्टि राज्य सरकार के गृह विभाग ने की है। और इस कार्यालय के लिए देहरादून के डीएम को कोई भवन तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने बताया कि जितनी जल्दी किसी भूमि या भवन की व्यवस्था हो जाएगी , उतनी ही जल्दी ऑफिस खुलने की संभावना है।

