पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सहयोग से बड़े जिस्मफरोशी के धंदे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से दो महिलाओं, बेंगलुरु निवासी दो व्यक्तियों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित एक मॉल में संचालित है और गोल्डन स्पा सेंटर में छापा मारा गया है। सेंटर में मौजूद ग्राम रामेश्वरपुर लालपुर थाना किच्छा निवासी एक युवक संजू ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक कोई अन्य है। स्पा सेंटर में बने कमरों को चेक किया गया तो दो कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं मिलीं है।

