देहरादून : ओला-उबर जैसी ठेका गाड़ियों के उत्तराखंड में संचालन को वैध करने के लिए नियमावली में बड़ा बदलाव लेने का फैसला हुआ है। एसटीए बैठक में इसे मंजूरी मिली है। अभी उत्तराखंड ऑन डिमांड ठेका गाड़ी द्वारा परिवहन नियमावली 2020 अभी तक लागू है।
ओला, उबर ने लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण ने आवेदन लेने के बाद इनका परीक्षण इस नियमावली के तहत कर भी लिया है। इनके संचालन के लिए नियमावली में कुछ संशोधन की दरकार है। परिवहन सचिव एवं आयुक्त ने बताया कि संशोधित नियमावली जल्द कैबिनेट में आएगी। इन कैब की नंबर प्लेट काले रंग की होगी, जिस पर नंबर पीले रंग से लिखे होंगे।

