मंगलूरू : कर्नाटक के मंगलूरू में बीते शनिवार को चलते ऑटोरिक्शा में विस्फोट हुआ था। जिसकी जिम्मेदारी आज आतंकी संगठन इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल ने ली है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने भी इसे लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आतंकी संगठन की सत्यता की पुष्टि कर रही है। मंगलूरू में हुए ब्लास्ट की जांच एनआईए ने अपने ऊपर ली है।
जिम्मेदारी इस संगठन की
इस मामले में आज यानी गुरुवार को इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल ने जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में इसका दावा किया गया है। ‘हम इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल संदेश देना चाहते हैं कि हमारे एक मुजाहिद भाई मोहम्मद शरीक ने मंगलुरु में भगवा आतंकवादियों के गढ़ कादरी (दक्षिण कन्नड़ जिले में) में हिंदुत्व मंदिर पर हमला करने का प्रयास हुआ था। एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर इसने समूहों से प्रारंभिक तौर पर बम बनाना सीखा था।

