भोपाल : एमपी राजधानी भोपाल में बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों पर आज शुक्रवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की है। भोपाल, इंदौर और मंडीदीप में आज शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी हुई और इनकम टैक्स की टीमें रिंग सेरेमनी की स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची। इन सभी टैक्स रेड गाड़ियों पर इंदौर के नंबर मेंशन थे। छापेमारी अभी भी जारी है। भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट किया है। इसका शुभारंभ पिछले साल 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। बंसल ग्रुप मीडिया, बंसल कंस्ट्रक्शन एंड पाथवे, बंसल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, बंसल ग्रुप ऑफ एजुकेशन, बंसल टीएमटी सरिया, बंसल सोया कुकिंग आयल जैसे कई सेक्टर में जुड़ा हुआ है और काम करता आ रहा है। आयकर विभाग की टीम ने एक साल पहले भी बंसल ग्रुप के 18 ठिकानों पर छापेमारी की बंसल ग्रुप के मालिक अनिल बंसल और सुनील बंसल है। उन्होंने पिछले साल आयुष्मान अस्पताल खरीदा था।
बंसल ग्रुप पर इनकम टैक्स का छापा, 40 ठिकानों पर निगाह

