प्रदेश में लंबित मामलें को सुलझाया गया,मिली बड़ी राहत 

देहरादून : प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कटने वाले पेड़ों से मिलने वाले लकड़ी की धनराशि अबसे वहीँ जाएगी जिसकी जमीन से पेड़ कटेंगे। पिछले दो साल से यह मामला शासन में चल रहा था और इसका स्थायी समाधान किया गया था ,इस संबंध में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु की ओर से आदेश जारी हुआ है। प्रदेश में विकास योजनाएं सड़क, संस्थान, प्रतिष्ठान, भवन इत्यादि के लिए काटे जाने वाले पेड़ों का काम वन विकास निगम की ओर से किया जाता है। वन निगम ही लाटो का कटान, गिरान, ढुलान और इस लकड़ी की बिक्री करता है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं था कि किस मद में कितना पैसा किसको जाएगा। इस पर फैसला लिया गया है। इसके तहत जिस किसी की भूमि पर पेड़ काटे जाएंगे, 90 प्रतिशत पैसा उसी के खाते में जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *