राकांपा प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती,बिगड़ी तबियत 

आपको बतादें कि देश के दिग्गज विपक्षी नेता व राकांपा प्रमुख शरद पवार का स्वास्थ्य अचानक ज्यादा ख़राब  हो जानें की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 81 वर्षीय पवार बीमार होने के बाद भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में उनका एक अनूठा योगदान है। पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत महाविकास अघाड़ी सरकार के गठन में उनका योगदान है। 

तीन दिन ,चिकित्सक निगरानी में –
अस्पताल से बताया गया है कि पवार की हालत अभी स्थिर नहीं हुई है ,इसलिए उन्हें अगले तीन दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। उनके भावी कार्यक्रम निरस्त किए जाने की भी संभावना है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को ब्रीच केंडी अस्पताल में भीड़ नहीं करने की बात कही है। पवार को इसी सप्ताह ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।वे कई बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाकर उसकी पहचान कायम की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *