धामी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफ़ा

देहरादून : उत्तराखंड की धामी सरकार ने केंद्र सरकार की ही तरह सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं,ज़िला पंचायत के ग्रुप ‘C’ और ‘D’ के कामगार और ग्रुप ‘B’ के सभी नॉन गज़ेटेड कर्मचारियों को जिनका ग्रेड पे 4800/- रूपए तक है उनको साल 2021-2022 के लिए एक महीने के अनुलाभ के बराबर अधिकतम 7000/- रूपए तक का तदर्थ बोनस निर्धारित करने का फैसला लिया है।
राज्य सरकार द्वारा निर्धारित इस बोनस के तहत ऐसे राज्य कर्मचारी जिन्होंने पिछले तीन या उससे अधिक वर्षों में 6 कार्य दिवसीय वाले ऑफिसों में कम से कम 240 दिन और 5 कार्य दिवसीय वाले ऑफिसों में कम से कम 206 दिन कार्य किया है उन कर्मचारियों को 1184/-रूपए का बोनस मिलेगा। इस तदर्थ बोनस का लाभ ग्रुप’C’ ‘D’ एंड ग्रुप ‘B’ के डेढ़ लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। बता दें कि इस बोनस से120 करोड़ रूपए का भार राज्य सरकार पर आएगा।