एसबीआई की ब्याज़ दरों में बढ़ोत्तरी,होम लोन भी हुआ महंगा

नई दिल्ली : आरबीआई की ओर से शुक्रवार को रेपो रेट बढ़ाये का असर अब धीरे धीरे बैंकिंग पर दिखाई देने लगा है। कई बैंकों ने आरओआई में बढ़ोत्तरी कर दी है। इसी कड़ी में देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी उधार दरों में 50 बीपीएस की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के कारण होम लोन लेने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
आरबीआई के रेपो रेट में इजाफे के बाद एसबीआई ने भी ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है। इस कारण होम लोन लेने वालों को अब पहले की तुलना में ज्यादा ईएमआई देनी होगी। गौरतलब है कि कई जानकारों की राय थी कि आरबीआई के इजाफे के बाद बैंकों समेत कई और वित्तीय संस्थान ब्याज दर बढ़ा सकते हैं।
बता दें, शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने चौथी बार ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी। इस इजाफे के बाद रेपो रेट बढ़कर 5.90 फीसदी हो गया है। एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दे दी है। इस इजाफे के बाद स्टेट बैंक का ईबीएलआर 8.55 फीसदी हो गया है। वहीं, आरएलएलआर बढ़कर 8.15 फीसदी हो गया है।