झारखण्ड के चतरा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,भारी मात्रा में हथियार बरामद

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने भारी मात्रा में सामान और हथियार बरामद हुआ है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है। एसपी राकेश रंजन ने पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी है कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, तो नक्सली फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग हुई. इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया. हथियार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।
चतरा में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में झारखंड पुलिस, कोबरा और जगुआर के जवान शामिल थे. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के गौतम पासवान और इंदल गंझु के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। गौतम पासवान 25 लाख का इनामी नक्सली है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले. इस दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक गोलियां चली हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें इंसास राइफल समेत कई सामान पुलिस ने बरामद किए हैं।