आज सुबह तड़के जम्मू के सोपोर में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन आतंकियों की मौत

जम्मू : जम्मू-कश्मीर से आए दिन आतंकी गतिविधियों की खबरें मिल रहीं हैं। जिसके चलते आज सोपोर में सुबह तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें भारतीय सैनिकों ने आतंकियों को ढेर कर दिया। इस घटना के बाद किसी तरह की अफवाह आ फैलाई जा सके इसके लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद है। साथ ही श्रीनगर-बारामुला के बीच ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है। सोपोर के पेठसीर गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 52-आरआर और सीआरपीएफ की 177,179 व 92 बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।


सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों ने जब घेराव होता देखा तो फायरिंग शुरू करने लगे। फिर दोनों ही तरफ से मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी है कि अभी तक 101 आतंकियों को मार गिराया गया है। सोमवार को एसओजी के 10 कमांडों ने क्रिकेट मैदान में घेरकर द रजिस्टेंस फ्रंट के सरगना अब्बास शेख और उसके साथी आतंकी साकिब मंजूर को मुठभेड़ में मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *