नई दिल्ली : गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के देश से बाहर जाने पर रोक लग गई है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी हुआ है।एक समाचार एजेंसी के अनुसार, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी की है और इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
सिसोदिया की प्रतिक्रिया –दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस समन के बाद चुप्पी तोड़ी और कहा है कि “आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

