सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राइवेट कैंडिडेंट्स के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नें निजी अभ्यर्थियों के लिए सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक शेड्यूल की गई है। आज जारी सूचना के अनुसार क्लास 12वीं के लिए परीक्षा 15 सितंबर तक होगी, बोर्ड सुधार और कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ-साथ निजी और संरक्षक अभ्यर्थियों के लिए ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है, प्रवेश पत्र सीबीएसई की वेबसाइट से आवेदन संख्या, पिछले वर्ष के रोल नंबर या नाम का यूज़ करके डाउनलोड किये जाएंगें।
सीबीएसई एडमिट कार्ड 2021 की डायरेक्ट लिंक पर जाएं। आवश्यक जानकारी दर्ज करें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।पिछले वर्षों के असफल अभ्यर्थी, 2021 की मुख्य परीक्षा के लिए निजी अभ्यर्थी के रूप में पंजीकृत इंप्रूवमेंट अभ्यर्थी, ‘विशेष विषय’ श्रेणी के तहत पंजीकृत उम्मीदवार, 2019 और 20 के दूसरे मौके के कंपार्टमेंट उम्मीदवार, निजी विशेष उम्मीदवार, परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।सीबीएसई के निजी उम्मीदवारों ने बोर्ड से नियमित छात्रों की तरह अपनी परीक्षा रद्द करने और वैकल्पिक पद्धति का उपयोग करके परिणाम घोषित करने का अनुरोध किया था।
10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी : CBSE Board

