जम्मू : आज फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है, बीती रात 9:40 बजे बीएसएफ के जवानों ने कनाचक इलाके में पाकिस्तान की से चमकती हुई एक रोशनी देखी गई। इस पर बीएसएफ के अलर्ट जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह बात की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से रात नौ बजकर 40 मिनट पर कनाचक इलाके में एक चमकती लाल बत्ती देखी गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उस पर गोलीबारी की।
शनिवार को सैनिकों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है, जो अभी भी जारी है। इससे पहले, पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया गया था। लश्कर ने जम्मू और राजौरी जिलों में जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन द्वारा गिराए गए ,सेना की तरफ से आतंकी मॉड्यूल बना रखे थे।

