प्रो0 ओम प्रकाश सिंह नेगी बनें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति 

हल्द्वानी : खबर है कि प्रो0 ओम प्रकाश सिंह नेगी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालयका कुलपति बनाया गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के सचिव ने उनकी नियुक्ति का आदेश दिया है और साथ ही  कुलपति प्रो0 नेगी फरवरी 2019 में यूओयू के कुुलपति नियुक्त हुए थे। बीती 7 फरवरी 2022 को उनका कार्यकाल छह माह के लिए आगे बढ़ाया गया है जो कि आगामी अगस्त में पूर्ण होना था। 

लेकिन अब कुलाधिपति की तरफ से आदेश में उनका कार्यकाल तीन साल के लिए और बढ़ा दिया गया है।ख़बरों की मानें तो, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कुलपति के पद अर्न्तगत कुलाधिपति में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अधिवर्षता आयु पूर्ण होने जो भी पहले हो के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी का कुलपति नियुक्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *