Attention important News: एक जुलाई तक रद्द हुई ये ट्रेन,दून एक्सप्रेस समेत इनका डाइवर्जन

लखनऊ मंडल में खेतासराय मेहरवा और महगांवा स्टेशन के बीच बाराबंकी अयोध्या कैंट अकबरपुर जबलपुर रेल खंड में रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण हो रहा है। जिसकी वजह से अमृतसर से टाटानगर जाने वाली टाटानगर एक्सप्रेस एक जुलाई तक रद्द हो गई है। 

इसके अलावा लखनऊ मंडल में आज 24 जून से रेलवे लाइन के दोहरीकरण शुरू हो चुका है जिसके वजह से भी रेलवे की तरफ से अमृतसर से टाटानगर जाने वाली टाटानगर एक्सप्रेस को 24, 29 जून और एक जुलाई को रद्द किया गया है। टाटानगर से अमृतसर जाने वाली टाटानगर एक्सप्रेस 23, 27 और 29 जून को रद्द रहेगी।रिपोर्ट्स की मानें तो,आज शुक्रवार 24 जून से तीन जुलाई तक योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस के रूट में बदलाव हुआ है। कई ट्रेनें रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते अकबरपुर, फैजाबाद, शाहगंज होकर नहीं जाएंगी। इसके अलावा गुरुवार को कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस रद्द रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *