इस बार विधानसभा में बजट सत्र नहीं करने का प्रदेश सरकार का फैसला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ख़ासा पसंद नहीं आया हैं जिसके चलते उन्होंने सवाल उठाया है कि चारधाम यात्रा तो हर साल होगी क्या भराड़ीसैंण में कभी बजट सत्र नहीं होगा? उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा है कि गैरसैंण नहीं जाने के बहाने हैं सब। इसके अलावा रावत, उनके शासनकाल में भराड़ीसैंण में 1000 करोड़ रुपये खर्च हुआ, लेकिन वहां जाने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा हैं 14 जून को जब देहरादून विधानसभा में बजट सत्र हो रहा होगा, वह क्षमा याचना के लिए गैरसैंण जाएंगें। गैरसैंण के प्रति उपेक्षा का यह दर्द रावत ने अपने फेसबुक पेज पर बयान जारी कर किया है। उन्होंने लिखा, गैरसैंण-भराड़ीसैण शब्दों की हम कितनी ही चासनी परोसें, मगर जब भी कोई बहाना मिला है
गैरसैंण जाकर मांगूंगा माफी : हरीश रावत

