जम्मू कश्मीर के IED ब्लास्ट में उत्तराखंड का जवान शहीद,शाम तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

जम्मू कश्मीर : उत्तराखंड से दुखद खबर प्राप्त हो रही है जिसके तहत भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के पुंडोली गांव निवासी 15 गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीण सिंह गुसाई 33 वर्ष शहीद हो गए हैं। गांव में शहाहदत की खबर मिलते ही शोक का माहौल है। खबर जब मिली तो परिजनों और ग्रामीणों का रो रोकर बुरा हाल है। आज शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुँच जाएगा।पंहुचेगा।

शहीद प्रवीण के परिवार में दो बच्चे और पिता पूर्व सैनिक हैं। शहीद प्रवीण के रिश्तेदार और भिलंगना ब्लॉक पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि सेवानिवृत्त कैप्टन रघुवीर सिंह भंडारी ने बताया कि आज शाम तक शहीद का शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना मिली है। बताया कि 23 मई को प्रवीण छुट्टी से ड्यूटी के लिए लौटा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *