रुद्रप्रयाग : जहां चारधाम यात्रा में पुण्य कमानें लाखों श्रद्धालुं केदारनाथ बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे है इसी कड़ी में पद्मश्री व ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी अपने पिता के साथ बाबा केदार के दर्शन करने पहुंची जहां उन्होंने बाबा के दर्शन पूजा की। एक घंटे तक मंदिर में रहीं। इस मौके पर बीकेटीसी ने इन्हें प्रसाद भी दिया।
बीते दिन रविवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ धाम पहुंची। उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत कर समिति की तरफ से उन्हें प्रसाद भेंट किया।
साइना ने अपने पिता के साथ आदिगुरू शंकराचार्य समाधि के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया और फोटो भी खिंचवाई।

