मुंबई : महाराष्ट्र में डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई जिससे इस बड़े हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 48 लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया है कि अब तक घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए हैं। सामंत ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डोंबिवली में फैक्टरी में विस्फोट,छह लोगों की मौत, 48 घायल

