पाकिस्तान में आज गुरुवार सुबह एक ट्रेन में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। यहाँ बलूचिस्तान के क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में जबरदस्त धमाका होने की खबर है,जिसमें इसकी चपेट में आकर दो लोगों कीमौत हुई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। यह ब्लास्ट तब हुआ जब पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से निकल रही थी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह ब्लास्ट तब हुआ जब पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। धमाका इकोनॉमी क्लास की बोगी नंबर 6 में हुआ और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया,अभी तक धमाके की जांच नहीं हो पाई है, जाफर एक्सप्रेस में धमाके का यह दूसरी घटना है। पिछले महीने ही इस ट्रेन में ऐसा ही एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

